उमेशपाल हत्याकांड में आरोपी अशरफ के साले पर बी वारंट तामील, जल्द होगी कोर्ट में पेशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। काल्विन अस्पताल में मारे गये अशरफ के साले सद्दाम को जल्द जनपद न्यायालय में पेश किया जायेगा। 18 नवंबर को पूरामुफ्ती थाने में माबूद अहमद द्वारा वक्फ संपत्ति हड़पने के मुकदमे में अपनी बहन जैनब फातिमा के साथ नामजद हुए आरोपित सद्दाम को इन दिनों बदायूं के जिला कारागार में रखा गया है। पूरामुफ्ती थाने की पुलिस ने इस मुकदमे में तलब कराने के लिए कोर्ट से जारी बी वारंट गुरुवार दोपहर बदायूं जेल में तामील करा दिया है। जल्द ही सद्दाम को जनपद न्यायालय में तलब किया जाएगा। 

बरेली जेल में बंद अशरफ की शूटरों से अवैध रूप से मुलाकात कराने के मामले में सद्दाम का नाम सामने आया था। पिछले महीने सद्दाम को एसटीएफ ने दिल्ली में गिरफ्तार किया था। उसे बदायूं जेल में बंद किया गया है। इसी मुकदमे में पूरामुफ्ती पुलिस ने सद्दाम को प्रयागराज की अदालत में तलब कराने के लिए बी वारंट लिया है। 

थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गुरुवार को बदायूं जेल में बी वारंट तामिल करा दिया है। अब सद्दाम को बदायूं जेल से प्रयागराज जिला न्यायालय में जल्द पेश कराकर रिमांड बनवाने का प्रयास है। सद्दाम से पूछताछ के लिए अदालत से अनुमति भी ली जाएगी। उमेश पाल हत्याकांड में विवेचनाधिकारी पूछताछ करेंगे।

ये भी पढ़ें -बांदा में डिरेल होने से बची चंबल एक्सप्रेस, इंजन से टकराया मवेशी - तीन बोगियां हुईं अलग

संबंधित समाचार