रुझान: मध्य प्रदेश-राजस्थान में BJP को बहुमत, छत्तीसगढ़ में बघेल की वापसी, तेलंगाना में भी कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Assembly Election Results 2023: देश के चार राज्यों मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , राजस्थान और तेलंगाना में संपन्न विधानसभा चुनावों की बहुप्रतीक्षित मतगणना कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच रविवार को सुबह आठ बजे शुरू हो गयी जबकि मिजोरम में सोमवार को मतों की गिनती की जायेगी। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर , भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव ,भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ,केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी ,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव , विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत ,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल , राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, उपनेता प्रतिपक्ष डा सतीश पूनियां एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक एवं सांसद हनुमान बेनीवालतेलंगाना के मुख्यमंत्री एवं भारत राष्ट्र समिति सुप्रीमो चंद्रशेखर राव और उनके मंत्री-पुत्र केटी रामा राव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी और भाजपा सांसद बंडी संजय कुमार तथा अन्य प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के भाग्य का पिटारा आज खुल जायेगा। 

राजस्थान में भाजपा सौ एवं कांग्रेस करीब 80 सीटों पर पहले राउंड में बनाई बढ़त 
राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना के पहले राउंड में सौ से अधिक सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और करीब अस्सी सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार बढ़त बनाई है। मतगणना के पहले राउंड में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर के सरदारपुरा सीट पर पांच हजार से अधिक से मतों, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करीब पांच हजार , मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास एवं राजेन्द्र सिंह यादव निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शुरुआती रुझान में बढ़त नहीं बना सके हैं। विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी छह से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा आगे चल रहे हैं। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं उपनेता प्रतिपक्ष डा सतीश पूनियां अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी नौ से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह शुरुआत रुझान में भाजपा करीब 105 एवं कांग्रेस 80 सीटों पर आगे चल रही है जबकि करीब 15 निर्दलीय सहित अन्य भी पहले राउंड में बढ़त बना ली है। 

छत्तीसगढ़ में रूझानों में भाजपा एवं कांग्रेस में कांटे की टक्कर में 
छत्तीसगढ़ में मतगणना के शुरूआती रूझानों में भाजपा एवं कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखाई पड़ रही है। अभी तक रूझानों में कांग्रेस 45 सीटो पर तथा मुख्य विपक्षी दल भाजपा 44 सीट पर आगे चल रही है जबकि एक सीट पर अन्य आगे बताया जा रहा है। रायपुर की चार में से तीन सीट पर भाजपा आगे चल रही है जबकि बस्तर संभाग की 12 में आठ सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

तेलंगाना में कांग्रेस को शुरुआती बढ़त
तेलंगाना विधानसभा चुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने शुरुआती बढ़त बना ली है वहीं भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। प्रारंभिक रुझानों के मुताबिक कांग्रेस 23 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाये हुए है जबकि बीआरएस 04 और भाजपा 03 सीटों पर आगे चल रही है। पहला परिणाम पूर्वाह्न 10.30 बजे तक आने का अनुमान है। 

मध्यप्रदेश : शुरुआती रुझान में भाजपा आगे 
मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत आज हो रही मतगणना में शुरुआती रुझान में कांटे की टक्कर केे बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बढ़त बनाए हुए है। हालांकि सुबह लगभग साढ़े नौ बजे तक प्राप्त ये बेहद शुरुआती रुझान हैं, जिसमें मुख्य भूमिका डाक मतों की है। इन रुझानों के अनुसार लगभग 130 से अधिक सीटों पर भाजपा और कांग्रेस लगभग 90 सीटों पर आगे है। इसी क्रम में बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर एक से पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, रीवा से मंत्री राजेंद्र शुक्ला और छिंदवाड़ा से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आगे चल रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- Assembly Election Results 2023 Live : चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी, जानें पल-पल के अपडेट्स

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात