लखनऊ: रिसेप्शनिस्ट की नौकरी देकर देह व्यापार में ढकेला, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोहनलालगंज, मड़ियांव और आजमगढ़ की तीन लड़कियों को पुलिस ने कराया मुक्त

लखनऊ, अमृत विचार। किशोरियों से देह व्यापार कराने के मामले में पुलिस ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने गोमती नगर के विभवखंड के स्पा सेंटर मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। स्पा सेंटर संचालक समेत पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि लड़कियों को स्पा सेंटर में बतौर रिसेप्शनिस्ट के पद पर रखने के बाद देह व्यापार में ढकेला जाता है। इस जानकारी के बाद शहर के कई अन्य स्पा सेंटर भी पुलिस के रडार पर हैं।

एसीपी अभिनव वर्मा ने बताया कि डीसीपी रुचिता चौधरी के नेतृत्व में 36 पुलिसकर्मियों की टीम ने शुक्रवार शाम गोमती नगर के विभवखंड स्थित एलिगेंट स्पा सेंटर में छापा मार। यहां से मड़ियांव, मोहनलालगंज और आजमगढ़ की रहने वाली तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। स्पा सेंटर से मिली लड़कियों ने पुलिस को बताया कि स्पा सेंटर में बतौर रिसेप्शनिस्ट नौकरी के लिए रखा गया था। 

हालांकि कुछ समय बाद उनसे वैश्यावृत्ति कराई जाने लगी। एलिगेंट स्पा सेंटर के आयुष कुमार उर्फ अर्पित कुमार ने लाइसेंस की फोटो कापी प्राप्त हुई। हालांकि छापेमारी के दौरान पकड़े गए 10 लोगों की आईडी मांगी गई तो वह आईडी दिखा नहीं पाया। 

एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि मामले में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धाराओं के तहत स्पा सेंटर संचालक आयुष उर्फ अर्पित कुमार, मोहम्मद वैश, शशांक प्रियदर्शी, मोहम्मद हारीश, राधेश्याम पांडेय, प्रज्जवल सिंह और अनुपम पांडे को गिरफ्तार कर उन पर मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िताओं को बना दिया अभियुक्त
ह्यूमन यूनिटी मूवमेंट (हम) की संस्थापक निदेशक डॉ. संगीता शर्मा ने बताया कि ह्यूमन यूनिटी मूवमेंट (हम) की संस्थापक निदेशक डॉ. संगीता शर्मा ने बताया कि दिल्ली मुक्ति फाउंडेशन की सूचना पर यहां दबिश दी गई थी। हालांकि उन्होंने पुलिस द्वारा पकड़े गए सात युवकों के साथ तीनों लड़कियों को भी अभियुक्त बनाने पर नाराजगी जाहिर की।

यह भी पढ़ें:-फतेहपुर: बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, मां-बेटे की मौत

संबंधित समाचार