फिरोजाबाद बनेगा चंद्रनगर, नगर निगम ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में एक और जिले का नाम बदलने की कवायद शुरू हो गई है। इस बार फिरोजाबाद का नया नाम चंद्रनगर करने का ऐलान हुआ है। फिरोजाबाद नगर निगम में इस बाबत प्रस्ताव पारित किया गया है। इससे पहले अलीगढ़ का नाम बदलकर हरि गढ़ करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ था।

चूड़ियों के लिए मशहूर फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर करने का प्रस्ताव नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में पारित किया गया है। 2 साल पहले जिला पंचायत की बैठक में भी यह प्रस्ताव पारित हो चुका है। नगर निगम की बैठक में 12 में से कुल 11 कार्यकारिणी सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। नगर निगम से पारित इस प्रस्ताव को अब अंतिम स्वीकृति के लिए यूपी सरकार को भेजा गया है, जहां इसे अंतिम मंजूरी मिलनी है। 

यह भी पढ़ें:-बस्ती में बड़ा हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, एक गंभीर

संबंधित समाचार