गुड्डू मुस्लिम और साबिर की कटक में मिली लोकेशन, एसटीएफ रवाना - आयशा और जैनब के मकान होंगे कुर्क  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। उमेशपाल हत्याकांड में आरोपी बमबाज गुड्डू मुस्लिम और शूटर साबिर की तलाश में एसटीएफ को बड़ी लीड मिली है। गुड्डू और साबिर की लोकेशन कटक में मिली है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना हो चुकी है। कटक पुलिस भी दोनों को गिरफ्तार करने में मदद करेगी। 

धूमनगंज के रहने वाले अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या में आरोपी बमबाज गुड्डू मुस्लिम और शार्प शूटर साबिर की तलाश लागातार जारी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपियों की लोकेशन कटक में मिली है। इससे पहले भी दोनों की लोकेशन ओडिशा में मिली थी, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही दोनों को भनक लग गई थी और दोनों वहां से भाग निकले थे। इस समय दोनों की लोकेशन कटक में मिली है। जहां पर स्थानीय टीम को पहले से लगा दिया गया है। जिससे इस बार किसी प्रकार की कोई कमी और गलती न हो सके। 

आयशा और जैनब के मकान होंगे कुर्क  
पुलिस के मुताबिक अशरफ की पत्नी जैनब के पुरामुफ़्ती स्थित मकान और अतीक की बहन आयशा नूरी के मेरठ स्थित मकान को पुलिस कुर्क करेगी। बता दें कि आरोपी गुड्डू मुस्लिम अतीक की बहन आयशा के घर रुका था। जबकि अशरफ की पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है।  

ये भी पढ़ें -दिहाड़ी श्रमिक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, प्रयागराज हाईवे पर हुआ हादसा

संबंधित समाचार