Election Results 2023: प्रधानमंत्री मोदी आज शाम भाजपा कार्यकर्ताओं को कर सकते हैं संबोधित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में से तीन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्पष्ट बढ़त हासिल करने के बाद पार्टी सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार शाम कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मोदी यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश की 230 सीट में से भाजपा 163 सीट पर और छत्तीसगढ़ की 90 में से 53 सीट पर आगे है। राजस्थान में भाजपा 199 सीट में से 111 सीट पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस तेलंगाना में आगे है। 

ये भी पढ़ें- राजस्थान: भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल, कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा छाया 

संबंधित समाचार