गोरखपुर: बसियाडीह में बन रहे नाले का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, कहा- किसी हाल में ना हो अतिक्रमण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिले के बसियाडीह में बन रहे नाले का नगर आयुक्त गौरव सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता शैलेश कुमार को निर्देश दिया कि नाले पर स्लैब के लिए दो दो मीटर का गैप छोड़कर स्लैब कास्टिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्लैब में अतिक्रमण न हो इसके लिए उसके आसपास रेलिंग भी बनाई जाए। नगर आयुक्त ने कहा कि सड़क का लेवल नाले के स्लैब के लेवल के बराबर बने इससे स्लैब पर भी ट्रैफिक का आवागमन होता रहेगा। 

यह भी पढ़ें: अलीगढ़: होटल में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दम घुटने से मैनेजर की मौत, हड़कंप

संबंधित समाचार