गौतमबुद्धनगर: युवती ने साथियों के साथ ई-रिक्शा चालक को डंडों से पीटा, वीडियो वायरल हुआ तो हरकत में आई पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्धनगर। नोएडा में अब सड़क पर मारपीट होना आम बात हो गई है। यहां लोगों का पारा हमेशा हाई रहता है। फिलहाल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अपने साथियों के साथ एक ई रिक्शा चालक को पीट रही है। इसका वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। इस वीडियो को किसी शख्स ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है और युवती और साथियों पर कार्रवाई की मांग की है। 

पूरा मामला नोएडा के सेक्टर 39 कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां के महामाया फ्लाईओवर के पास ई रिक्शा चालक की सवारियों से किसी बात पर कहासुनी हो गई, जिसके बाद युवती ने साथियों के साथ आटो चालक को पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में यह लोग ई रिक्शा चालक को डंडों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने जानकारी दी कि वीडियो कब का है इसकी जांच की जा रही है। पूरे मामले की तफ्तीश के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढे़ं: गोरखपुर: बसियाडीह में बन रहे नाले का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, कहा- किसी हाल में ना हो अतिक्रमण

संबंधित समाचार