प्रयागराज : राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के समागम में मनोनीत किये गए पदाधिकारी
प्रयागराज, अमृत विचार। रविवार को राष्ट्रीय हिन्दू संगठन केंद्रीय कार्यालय में हिन्दूराष्ट्र निर्माण में साप्ताहिक समागम का आयोजन हुआ। संगठन में समागम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र दुबे ने बताया कि साप्ताहिक हिन्दू समागमों से हिन्दू आत्मीय रूप से एक परिवार की तरह एकजुट होता है एवं एक दूसरे के सुख दुख में भी सहयोगी बनते हुए खुद को आने वाली आगामी विषम परिस्थितियों से निपटने हेतु मजबूत भी बनाता है, साथ ही साथ सनातन धर्म व संस्कृति के प्रति जागरूक एवं अपने धर्म के प्रति दायित्वों से भी परिचित होता है एवं सभी हिंदुओं से आवाहन किया कि आप सभी अपने अपने क्षेत्रों में साप्ताहिक हिन्दू समागमों का आयोजन निरंतर करें और देश को हिन्दूराष्ट्र घोषित कराने की दिशा में अपने हिन्दू होने के दायित्वों का निर्वहन करें।
कार्यक्रम के दौरान ही बालकृष्ण विश्वकर्मा को जिलाध्यक्ष यमुनापार, रोहित मिश्र "जुड़ारा" को युवा प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष, आकाश दुबे को जिलाध्यक्ष यमुनापार युवा प्रकोष्ठ, मोहिनी जायसवाल को महानगर अध्यक्ष वीरांगना प्रकोष्ठ, सौरभ तिवारी को जिलाध्यक्ष अनुशासन एवं निगरानी समिति, सदाकांत मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष यमुनापार युवा प्रकोष्ठ, शुभम द्विवेदी को महानगर उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, अभिषेक तिवारी को जिला महामन्त्री यमुनापार युवा प्रकोष्ठ, पवन कुमार को महानगर मंत्री युवा प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया एवं सभी को संगठन का अंगवस्त्र व मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही सभी पदाधिकारियों ने निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया एवं बधाईयों का सिलसिला काफी समय चलता रहा। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र मिश्र जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतेंद्र दुबे, नीरन कुमार, अधिवक्ता उष्मा मिश्रा, अभयानंद मिश्र, आशीष जायसवाल, नीरज कुमार, अनिल शर्मा, ओझा जी आदि सहित बड़ी संख्या में सनातनी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें -विश्व दिव्यांग दिवस : KGMU में बोले प्रो.आशीष कुमार - दिव्यांग भी सामान्य लोगों की तरह कर सकते हैं काम
