बरेली: सोमवार को हल्की बूंदाबांदी के आसार, 8-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रविवार को दिन में धूप खिली रही, मगर शाम चार बजे के बाद एकाएक बादल छा गए, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जिले में अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय 85 और शाम को 70 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। 

पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सोमवार को बूंदाबांदी के आसार हैं। बूंदाबांदी होने से अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का पूर्वानुमान है। हालांकि, हल्की धूप भी निकल सकती है। इस दौरान 8-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। सुबह के समय कोहरा रह सकता है।

ये भी पढे़ं- बरेली: नगर निगम का अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान दूसरे दिन भी जारी, टीम ने अवैध बाजार लगाने वालों को खदेड़ा

 

 

संबंधित समाचार