बरेली: नगर निगम का अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान दूसरे दिन भी जारी, टीम ने अवैध बाजार लगाने वालों को खदेड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On


बरेली, अमृत विचार। नगर निगम लगातार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। आज भी अवकाश के दिन नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। यह अभियान नगर निगम ने रविवार को बरेली कॉलेज के पीछे वाले गेट से शुरू कर श्यामगंज पुल तक चलाया। 

काफी समय से नगर निगम को शिकायत मिल रही थी कि बरेली कॉलेज के पीछे श्यामगंज में अवैध जूता बाजार लग रहा है। जूते वाले सड़क पर कब्जा कर इस बाजार को लंबे समय से लगा रहे हैं। आज नगर निगम की टीम ने वहां अवैध बाजार लगाने वालों को खदेड़ दिया। टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। टीम ने कई दुकान वालों का सामान भी जब्त कर लिया। साथ ही लोगों को चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा वह यहां जूते बेचते दिखाई दिए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ं- बरेली: OPS की जय हो...NPS का नाश हो- 'स्वाहा', सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए महायज्ञ 

 

संबंधित समाचार