बरेली: भाजपा को आप से खतरा, लोकतंत्र बचाने को कर रहे जागरूक

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत विधानसभा बरखेड़ा के ग्राम करोड़ में आम आदमी पार्टी की जनसभा को संबोधित करती हुई प्रांत उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार ने सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा को सबसे ज्यादा खतरा आप से महसूस हो रहा है, क्योंकि आम आदमी पार्टी लोकप्रिय हो रही है। 

दिल्ली और पंजाब सरकार के कार्यों को देखकर हर जगह आम जनता में चर्चा है कि यहां भी आम आदमी पार्टी की सरकार बननी चाहिए, इसलिए भाजपा सरकार शीर्ष नेताओं को एक-एक कर जेल भेज रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को यदि जेल भेजती है तो दिल्ली की जनता शांत नहीं बैठेगी। वह सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी देश को बचाने के लिए लड़ रही है।

ये भी पढे़ं- बरेली: तीन दिन में 2400 ईवीएम- वीवीपैट मशीनें चेक, कई खराब पाई गईं

 

संबंधित समाचार