राज्यसभा के सभापति ने सदन के उपाध्यक्षों के पैनल का किया पुनर्गठन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को उच्च सदन के उपाध्यक्षों के नए पैनल की घोषणा की। धनखड़ ने संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उच्च सदन के उपाध्यक्षों के पैनल का पुनर्गठन किया गया है जो चार दिसंबर 2023 से प्रभावी होगा।

पुनर्गठित पैनल में कांग्रेस की फूलो देवी नेताम, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एस फॉन्गनान और दर्शना सिंह, मनोनीत सोनल मान सिंह, बीजू जनता दल के सस्मित पात्रा, वाईआरएस कांग्रेस के वी विजयसाई रेड्डी, तृणमूल कांग्रेस के सुखेंदु शेखर राय, निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा शामिल हैं।

इससे पहले सुबह उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर राज्यसभा ने अपने पूर्व सदस्यों ललित भाई मेहता, बसंती शर्मा, एम एस स्वामीनाथन, एम एस गिल और डी बी चंद्रे गौड़ा को श्रद्धांजलि दी। सभापति धनखड़ ने इन पूर्व सदस्यों का पिछले दिनों निधन हो जाने का जिक्र किया और सदस्यों ने दिवंगत पूर्व सदस्यों के सम्मान में कुछ क्षणों का मौन रखा।

ये भी पढ़ें - मिजोरम के ग्रामीण विकास मंत्री लालरुआत्किमा जेडपीएम के लालनघिंगलोवा से हारे 

संबंधित समाचार