गोरखपुर के डॉक्टर कफील अहमद पर दर्ज हुआ केस, अपनी किताब में योगी सरकार पर किए थे कई विवादित दावे!
गोरखपुर/लखनऊ। गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज के पूर्व डॉक्टर कफील खान व 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ उनकी किताब के प्रकाशन पर लखनऊ में केस दर्ज किया गया है। इनकी किताब का कुछ पाठ कथित तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ बताया जा रहा है।
थाना प्रभारी, कृष्णा नगर, लखनऊ के जितेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि यह एफआईआर कृष्णा नगर के व्यवसायी मनीष शुक्ला की शिकायत पर IPC की विभिन्न धाराओं में दर्ज करवाई गई है। इस FIR में प्रेस और पुस्तक पंजीकरण अधिनियम के उल्लंघन का केस भी दर्ज किया गया है।
शिकायत के अनुसार, डॉ. कफील की किताब उनके समर्थकों के बीच पैसा जुटाने, अपनी बेगुनाही साबित करने, राज्य की योगी सरकार को उखाड़ फेंकने व केंद्र सरकार को रोकने के साधन के रूप में वितरित व बेची गई है।
बता दें कि डॉ. कफील खान को 2017 में चिकित्सा सुविधा में कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी के कारण बच्चों की मौत के मामले में सेवा से निलंबित कर दिया गया था।
यह भी पढे़ं: वाराणसी: अखिलेश यादव ने दो राज्यों में सपा की करारी हार के बाद पहली बार खोला मुंह, कहा- हार से नहीं निराश
