रायबरेली: सिपाही की बेवफाई से परेशान छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी थी जान, पिता की तहरीर पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सतांव/रायबरेली, अमृत विचार। चार दिन पहले बछरावां में ट्रेन से कटकर जान देने वाली लड़की ने अपने थाने में तैनात सिपाही की बेवफाई के कारण यह कदम उठाया था। कोतवाली में सिपाही के विरुद्ध मृतका के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। जिसे सिपाही ने अपने प्रेमजाल में फंसाकर उससे संबंध बनाए, फिर उसे ठुकरा दिया था।
       
थाना क्षेत्र के पूरे चतुरी गाँव निवासी सत्यप्रकाश यादव पुत्र स्व. तेजराम यादव ने रविवार की अपराह्म बछरावां थानें में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी अनुप्रिया (17 वर्ष) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। अनुप्रिया गुरुबक्शगंज स्थित जेपीएस कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट में विगत 1 वर्ष से एडीसीए का कोर्स कर रही थी।

कोचिंग आने-जाने के दौरान गुरुबक्शगंज थानें में तैनात आरक्षी धारा सिंह ने अनुप्रिया को बहला फुसला कर उससे प्रेम सम्बन्ध बना लिए। जब सत्यप्रकाश को इस बात की जानकारी हुई तो उसने अपनी बेटी को समझाया बुझाया, लेकिन धारा सिंह नहीं माना और लगातार अनुप्रिया से सम्पर्क बनाये रखा। 

धारा सिंह पहले से ही शादीशुदा है। जब अनुप्रिया ने धारा सिंह से शादी करने की बात कही तो वह उसे प्रताड़ित करने लगा। कहने लगा, जाओ कहीं मर जाओ मैं शादी नहीं करूंगा। धारा सिंह आय-दिन अनुप्रिया को आत्महत्या करने के लिए उकसाने लगा।

मानसिक रूप से प्रताड़ित अनुप्रिया ने सामाजिक लोकलाज के भय से शुक्रवार की सुबह करीब 9.50 बजे बछरावां स्थित पटेल नगर कालोनी के पीछे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। बछरावां थानाध्यक्ष ब्रजेश रॉय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी आरक्षी धारा सिंह के विरुद्ध धारा 306 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: अवध चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक पुलिस को मारी टक्कर, घटना का CCTV हुआ वायरल

संबंधित समाचार