बहराइच: कबड्डी, दौड़ में पयागपुर और योगासन में फखरपुर ब्लॉक रहा अव्वल, शिक्षिकाओं की रंगोली ने मोहा मन

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे बाल क्रीङा प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित वाल क्रीङा प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि महसी विधायक सुरेश्वर सिंह व विशिष्ट अतिथि विधायक नानपारा राम निवास वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राम्या आर ने की।

कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती की पूजा वंदना व दीप प्रज्वलित कर किया गया। विधायक सुरेश्वर सिंह, राम निवास वर्मा, बीएसए अब्यक्त राम तिवारी ने कबूतर व गुब्बारें उड़ाकर कार्यक्रम की शुरुवात किया। शिक्षिका रचना श्रीवास्तव, प्रियंका मौर्या, दीपांजलि वर्मा, मोनिका वर्मा के द्वारा सुंदर रंगोली बनाई गई। रंगोली ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में कबड्डी बालिका वर्ग में पयागपुर, योगासन में फखरपुर,100 मीटर दौड़ में विशेश्वरगंज, 50 मीटर दौड़ में पयागपुर ब्लॉक विजयी रहा। कार्यक्रम के मध्य में जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी के अध्यक्षता में निर्वाचन से सम्बंधित बैनर पर एक विशाल हस्ताक्षर अभियान की शुरआत भी कराया गया।

बाल क्रीङा प्रतियोगिता जिला व्यायाम शिक्षक वीरेंद्र पाल सिंह ,समर फिरदौस, विनोद कुमार यादव, कुशमेंद्र सिंह, रुचि चौधरी,संजय यादव, जगदीश प्रसाद के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीङा अधिकारी अनुपमा धानुक, खण्ड शिक्षा अधिकारी बीरेंद्र नाथ द्विवेदी, अनुराग मिश्र, विभा सचान, अखिलेश वर्मा, राज किशोर, महेंद्र कुमार यादव, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार पाठक, जिला मंत्री विजय कुमार उपाध्याय, चन्द्र शेखर नागवंशी, सुनील कुमार मिश्र, सुरेश कुमार यादव एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महा संघ के जिलाध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र, जिला मंत्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पंक्ज वर्मा, सुरूर अख्तर, सूर्य प्रताप जायसवाल सहित सैकड़ों शिक्षक नेता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: सुलतानपुर: विवाहिता से दुष्कर्म करने के आरोपी पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश

संबंधित समाचार