कासगंज: अटल इरादे और पूर्ण विश्वास के साथ वैश्य रचेगा इतिहास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में 17 दिसंबर को लखनऊ में प्रस्तावित वैश्य संकल्प रैली की सफलता को राष्ट्रीय एवं प्रांतीय अधिकारियों ने शहर के एक होटल में बैठक कर संकल्प यात्रा के उद्देश्य को पूरा करने के लिए वैश्य बंधुओं से मंत्रणा की और में पहुंचने का आहवान किया।  शहर के वैश्य बंधुओं द्वारा राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

वैश्य बंधुओं को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरि ने कहा कि भारत के विकास में अगर सर्वाधिक योगदान किसी समाज का है तो वह वैश्य समाज का है। जब भी देश परिस्थितियों में जकड़ा है तो वैश्य समाज के पुरोधाओं त्याग किया है। उन्होंने कहा कि वैश्य संकल्प रैली का मुख्य उद्देश्य समाज को उनके हक और अधिकार के अनुपरूप सम्मान व राजनैतिक भागेदारी दिलावाना है। 

कार्यकारी अध्यक्ष एवं कौशांबी के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि 17 दिसंबर को लखनऊ में चारबाग स्टेडियम में एकत्रित होकर एक ऐसा वातावरण तैयार करें कि आने वाले चुनाव में पार्टियां हमारी अनदेखी न कर सकें। हमें राजनीति में हिस्सेदारी मिले, शासन प्रशासन में हमारी अनदेखी बंद हो। सामाजिक सुरक्षा मिले, बच्चों के साथ नौकरियों में भेदभाव न हो। 

शहर के समाज बंधुओं ने एक स्वर में वैश्य संकल्प रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया और जिले से बड़ी भागेदारी का आश्वासन राष्ट्रीय नेताओं दिया। उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सत्यप्रकाश गुप्ता ने किया। अमित गुप्ता, बाबा, सोनू गुप्ता, दीपक गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, विवेक गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, काकू माहेश्वरी, संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वैश्य बंधु मौजद रहे।

ये भी पढे़ं- कासगंज: मानसिक रोगियों का परीक्षण कर की गई काउंसलिंग, स्वास्थ्य संबंधी सलाह और उपचार की दी गई जानकारी

 

संबंधित समाचार