कासगंज: खेत पर गई किशोरी के साथ युवक ने की अश्लील हरकत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। थाना सुन्नगढ़ी के गांव में खेत पर शौच को गई किशोरी के साथ गांव के युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर जाने से मारने की धमकी दी है। चीख-पुकार की आवाज सुन पहुंची चाची को भी जान से मारने की धमकी दी गई है।

मामले में पिता ने गांव के युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। गांव की 11 वर्षीय किशोरी शौच के लिए खेतों पर गई थी। आरोप है कि खेत पर मौजूद गांव के टीटू ने किशोरी के खेत पर पहुंचते ही उसे पीछे से दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की।

जब किशोरी ने इसका विरोध किया और चीखी चिल्लाई तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। चीख पुकार की आवाज सुन किशोरी की चाची खेत पर पहुंची तो चाची को अपनी ओर आता देख आरोपी उन्हें भी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में पिता ने थाना सुन्नगढ़ी पहुंचकर पुत्री के साथ हुई घटना क्रम की जानकारी थानाध्यक्ष को दी और आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी है।

थानाध्यक्ष शांति देवी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी टीटू के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जिसे पूछताछ के बाद जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढे़ं- कासगंज: मानसिक रोगियों का परीक्षण कर की गई काउंसलिंग, स्वास्थ्य संबंधी सलाह और उपचार की दी गई जानकारी

 

संबंधित समाचार