बरेली: महिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. यशवंत का हार्ट अटैक से निधन

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। जिला महिला अस्पताल में तैनात मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. यशवंत सिंह की सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। डॉ. यशवंत लंबे समय से अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट के रूप में की सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन की खबर से पैथोलॉजी लैब का स्टाफ शोक में डूब गया। जांचें भी बंद कर दी गईं। ओपीडी में भी आधे दिन का शोकावकाश घोषित कर दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार मूल रूप से हल्द्वानी के रहने वाले डॉ. यशवंत शहर के सौ फुटा रोड स्थित सनराइज कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। रविवार रात वह खाना खाने के बाद सोए थे, रात में सोते समय ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मृत्यु हो गई। सुबह परिवार के सदस्यों के जगाने की कोशिश के बावजूद वह नहीं उठे तो परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताते हुए उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को हल्द्वानी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

डॉ. यशवंत की मृत्यु से स्वास्थ्य विभाग में पूरे दिन शोक का माहौल रहा। सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद ने शोक सभा कर आधे दिन की ओपीडी के बाद शोकावकाश घोषित कर दिया। 12 बजे ओपीडी बंद कर दी गई जिसकी वजह से कई मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा। जिला अस्पताल की एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा और सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने भी शोक व्यक्त किया। शोक सभा के बाद लैब में तैनात अधिकांश स्टाफ अंतिम संस्कार में शामिल होने हल्द्वानी रवाना हो गए।

ये भी पढे़ं- बरेली: रोजगार मेले में 171 बेरोजगार युवाओं को मिली नौकरी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स