बरेली: रोजगार मेले में 171 बेरोजगार युवाओं को मिली नौकरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। युवाओं को रोजगार देने के लिए सोमवार को फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक में सेवायोजन विभाग की ओर से लगाए गए रोजगार मेले में 419 बेरोजगार युवाओं ने पंजीकरण कराया। कंपनियों ने साक्षात्कार लेने के बाद इनमें से 171 युवाओं का चयन किया है।

सहायक निदेशक सेवायोजन त्रिभुवन सिंह ने बताया कि आकांक्षात्मक ब्लॉक फतेहगंज पश्चिमी में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कॅरियर सेंटर बरेली, उप्र कौशल विकास मिशन की ओर से रोजगार मेला लगाया गया था जिसमें रॉकमैन इंडस्ट्री ग्रुप ऑफ सर्विस, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, होली हर्ब्स फिटनेस प्राइवेट लिमिटेड, ग्रो फास्ट ऑरगेनिक डायमंड प्राइवेट लिमिटेड, विन्स हेविट प्लेसमेंट, एलआईसी आदि कंपनियां शामिल हुईं। 

रोजगार मेले में स्थापित हेल्प डेस्क और रजिस्ट्रेशन काउंटर से ऑफलाइन फार्म लेने के बाद कंपनियों के एचआर प्रतिनिधियों के सामने युवाओं के इंटरव्यू हुए। मेले में 419 बेरोजगारों ने पंजीकरण कराया था जिसमें से 171 का चयन हुआ है। इस दौरान सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी रामवीर सिंह, उप्र कौशल विकास मिशन की एमआई मैनेजर शिखा श्रीवास्तव, रुद्रप्रताप सिंह, उप्र कौशल विकास मिशन केंद्र के कोऑर्डिनेटर अरविंद्र, विमलेश आदि मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- बरेली: न पिछले वर्ष का रिजल्ट...न BAMS के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का पता, यूनिवर्सिटी प्रशासन मौन

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता