अंबेडकरनगर: अमन सिंह की मौत से पुलिस ने ली राहत की सांस, कल होगा अंतिम संस्कार
जनपद के अलावा सीमावर्ती जनपद आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, मिर्जापुर में भी हुई कई घटनाओं में अमन सिंह रहा शामिल
आलापुर/अंबेडकरनगर, लखनऊ। पूर्वांचल में खौफ का पर्याय बनें यूपी के गैंगस्टर अमन सिंह की झारखंड के धनबाद जेल में हिंसक झड़प में हत्या कर दी गई। हत्या की खबर जैसे ही इलाके में पहुंची सोशल मीडिया पर लोग एक दूसरे से मामले की सही जानकारी करने में लग गए।
बता दें कि अमन सिंह जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कादीपुर गांव का रहने वाला था। झारखंड की जेल में कोयला खदान मामले से जुड़े विवाद में उसकी हत्या होने की बात सामने आ रही है। झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के पति और कांग्रेस नेता नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या का अभियुक्त यूपी का गैंगस्टर अमन सिंह धनबाद जेल में बंदियों के बीच हुए हिंसक झड़प में मारा गया। नीरज सिंह हत्याकांड में अमन सिंह झरिया के भाजपा नेता संजीव सिंह के साथ अभियुक्त था। संजीव सिंह भी इस हत्याकांड में जेल में बंद हैं।
बताया जाता है कि कुख्यात अमन सिंह ने सबसे पहले 2 नवम्बर 2010 को जमीनी विवाद में अपने गांव के पूर्व प्रधान अमरजीत यादव को दिनदहाड़े गोली मार दी थी। उक्त मामले में जेल जाने के बाद अमन सिंह ने अपराध का ककरहा जेल में ही सीखा और बाहर आने के बाद अपराध जगत में तेजी से उभरने लगा। कहा जाता है कि जेल से आने के बाद उसका नाम फैजाबाद के चर्चित कैश वैन लूट कांड में उसका नाम सामने आया था। फैजाबाद में ही एक होटल मालिक के हत्या में भी उसके हाथ होने की जानकारी पुलिस को मिली थी।
जनपद के पत्रकार तरुण मिश्रा की सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में हत्या में शूटर अमन सिंह था। जनपद के अलावा सीमावर्ती जनपद आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, मिर्जापुर में भी हुई कई घटनाओं में अमन सिंह शामिल रहा। अमन सिंह झारखंड में मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या में प्रमुख रूप से शामिल था। उक्त मामले में वह झारखंड के धनबाद जेल में बन्द था। जहां पर उसकी हत्या जेल के ही अंदर हो गई।
जेल में आया कुख्यात अपराधियों के सम्पर्क में : अपने गांव के आंगन में पहली आपराधिक वारदात को अंजाम देने के अमन सिंह जेल में कुख्यात अपराधियों के सम्पर्क में आया और उसके बाद अपराध जगत के आसमान में छाता चला गया। आधा दर्जन जनपदों में उसके नाम की तूती बोलने लगी थी।
कहा जाता है कि अंडरवल्र्ड डॉन खान मुबारक और माफिया अजय सिंह के लिए भी वह काम कर चुका था। आजमगढ़ जिले के अतरौलिया कस्बे में मशहूर चिकित्सक डॉक्टर सरोज पांडेय पर वसूली के लिए भी गोली चलाया था। अमन सिंह के मरने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
कल होगा अंतिम संस्कार :
यूपी के पूर्वांचल में अमन सिंह का दबदबा था। 2017 में मिर्जापुर के विंध्याचल से उसे गिरफ्तार किया गया था। वहीं रात में दो बजे के आसपास शव आने की संभावना है। मंगलवार को चाड़ीपुर घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजन शव को लेकर आ रहे हैं। अमन ङ्क्षसह तीन भाई थे और पिता शिक्षक से रिटायर्ड हो चुके हैं। अमन सिंह की शादी गुड्डन सिंह से शादी हुई थी और उसे एक आठ वर्ष की पुत्री भी है।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मृतक के परिजनों ने किया हंगामा
