बहराइच: नेपाल सीमा पर और मजबूत होगी सुरक्षा, खोली गई चार नई चौकियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसएसबी के आईजी ने किया उद्घाटन

रूपईडीहा/बहराइच, अमृत विचार। भारत-नेपाल सीमा पर सोमवार को एसएसबी आईजी ने चार सुरक्षा चौकियों का उद्घाटन किया। इससे सीमा की सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी। साथ ही सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेगी। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा चाकचौबंद करने के लिए केंद्र सरकार ने चार नई चौकियां खोलने को मंजूरी छह माह पहले दी थी। 

सोमवार को इन चौकियों का उद्घाटन एसएसबी लखीमपुर सेक्टर के आईजी द्वारा किया गया। इन चौकियों के खुलने से सीमा पार से होने वाली तमाम प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने में काफी हद तक मदद मिल सकेगी। एसएसबी के आईजी रतन संजय ने भारत-नेपाल सीमा पर चार नई सीमा चौकियों का उद्घाटन किया। एसएसबी की यह चार नई चौकियां रूपईडीहा थाना क्षेत्र के पचपकरी, रंजीतबोझा, निबिया और मानवरिया में बनाई गई हैं। 

आईजी रतन संजय ने बताया कि नेपाल सीमा की खुली सीमा होने के चलते सुरक्षा की दृष्टिकोण से काफी संवेदनशील है। इसी के चलते सीमा पर एसएसबी का विस्तार करते हुए नई चौकियां खोलने का काम किया जा रहा है। पहले इन चार जगहों पर वैकल्पिक रूप से सीमा चौकियां बनाई गई थीं लेकिन अब इनको परमानेंट सीमा चौकी का रूप दिया गया है। इस मौके पर एसएसबी 42 वाहिनी के सहायक कमांडेंट बासुकी नंदन पांडेय सहित जवान, अधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मृतक के परिजनों ने किया हंगामा

संबंधित समाचार