बहराइच : गंगवल स्टेट के राजा उदय प्रताप का लखनऊ में हुआ निधन, जनता में शोक  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विशेश्वरगंज/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के गंगवल स्टेट के राजा उदय प्रताप सिंह की लखनऊ में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलने पर क्षेत्र के लोग आवास पर पहुंच रहे हैं।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के गंगवल निवासी उदय प्रताप सिंह (80) स्टेट के राजा थे। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। सोमवार रात नौ बजे उनकी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह गोमती नगर स्थित हार्ट के अस्पताल में भर्ती थे। यह समाचार क्षेत्र में पहुंचा तो जनता में शोक की लहर दौड़ गई। लोग सांत्वना देने के लिए राजा साहब के घर पहुंच रहे हैं। बड़ी पुत्री ज्योत्सना सिंह के मुताबिक शाम को राजा साहब का अंतिम संस्कार विधि विधान से होगा। मालूम हो कि राजा साहब की चार पुत्रियां हैं। 

ये भी पढ़ें -रायबरेली : समारोह से वापस आ रहे बाइक सवार चार युवकों को रोडवेज बस ने कुचला, दो की मौत

संबंधित समाचार