बाराबंकी : शराब पीने से रोका तो पेट्रोल डालकर ढाबे में लगा दी आग, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राम सनेही घाट / बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली अंतर्गत दबंगई की एक ऐसी घटना सामने आई है। जिसने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राम सनेही घाट कोतवाली की चौकी हथौंधा अन्तर्गत हाईवे पर पुलिस बूथ से कुछ दूरी पर नानवेज के  एक ढाबे में दबंगों ने इसलिए आग लगा दी, क्योंकि ढाबा संचालक ने  दबंगों को ढाबे पर शराब पीने से मना कर दिया था। आग लगाने के बाद पूरा ढाबा जलकर खाक हो गया। पीड़ित ढाबा संचालक पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है। 
 
कोटवा सड़क निवासी जय करन रावत हथौंधा चौकी पुलिस बूथ से कुछ ही दूरी पर  नानवेज का एक ढाबा खोलकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था । सोमवार की रात रिंकू सिंह और अंशु  अपने साथियों के साथ आया था और ढाबे पर आते ही रिंकू और अंशु अपने साथियों के साथ शराब पीने के लिए बोतल खोली तो जय करन ने शराब पीने का विरोध किया तो  दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। अगल-बगल के लोगो द्वारा किसी तरह विवाद को शांत कराया और दोनो लोग अपने साथियों के साथ चले गए। 

आधी रात के बाद ढाबे पर नौकर सो रहा था ।तभी अंशु और रिंकू ने पेट्रोल डाल कर आग लगा दी आग इतनी तेज थी कि किसी तरह नौकर भाग कर अपनी जान बचा सका।  देखते ही देखते पूरा ढाबा धूं-धूं कर जलने लगा।जब तक फायरबिग्रेड की गाडि़यां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंचती, तब तक ढाबा पूरी तरह से जलकर राख हो गया। इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गए। ढाबा जलकर राख होने से परेशान जयकरन ने पुलिस को तहरीर दी। चौकी प्रभारी हथौंधा शशि कांत सिंह ने बताया कि अभी एक को पकड़ कर लाया गया है और जांच पड़ताल चल रही है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ में भीखमपुर के 55 मकान को तोड़ने पहुंची टीम, लोगों का विरोध जारी - देखें Video

संबंधित समाचार