मैनपुरी में जन समस्या मेला संस्था ने लगाई जनसुनवाई चौपाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैनपुरी, अमृत विचार। थाना दन्नाहर के ग्राम नादऊ में जन समस्या मेला समिति के द्वारा बुधवार को जनसुनवाई चौपाल का आयोजन किया गया। समिति के मंडल उपाध्यक्ष लवकेश कुमार, जिला अध्यक्ष योगेश कुमार, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरदेव सिंह यादव एवं जिला उपाध्यक्ष सर्वेश यादव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने चौपाल में लोगों की शिकायतों को …

मैनपुरी, अमृत विचार। थाना दन्नाहर के ग्राम नादऊ में जन समस्या मेला समिति के द्वारा बुधवार को जनसुनवाई चौपाल का आयोजन किया गया। समिति के मंडल उपाध्यक्ष लवकेश कुमार, जिला अध्यक्ष योगेश कुमार, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरदेव सिंह यादव एवं जिला उपाध्यक्ष सर्वेश यादव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने चौपाल में लोगों की शिकायतों को सुना।

इस दौरान जिला अध्यक्ष ने बताया कि चौपाल में आने वाली शिकायतों को प्रशासन के लिए लिए भेजा जाता है ताकि लोगों की समस्याओं को निस्तारण हो सके। जिला उपाध्यक्ष ने बताया विदेश के 11 से अधिक राज्यों में इस तरह की जनसुनवाई चौपालों का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें अलग-अलग जनपदों से पीड़ित जनता की शिकायतों को आधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाता है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फिल्म अभिनेता सतेंद्र सिंह यादव और उर्फ हीरो भैया के निर्देश पर इस तरह की जनसुनवाई चौपाले विभिन्न राज्यों में पिछले पांच वर्षों से आयोजित की जा रहीं है।

इनके तहत करीब दो लाख से अधिक लोगों की शिकायतों को सरकार तक भेजा गया, जिस पर सरकार द्वारा कार्रवाई की गई।

संबंधित समाचार