Auraiya Accident: वाहन की टक्कर से किसान की मौत... सड़क पार करते समय हुआ हादसा, परिजनों ने लगाया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में वाहन की टक्कर से किसान की मौत।

औरैया में वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। सड़क पार करते समय हादसा हुआ। घटना से गुस्साए परिजनों ने जाम लगाया।

औरैया, अमृत विचार। ऐरवाकटरा थानाक्षेत्र की हरचंदापुर पुलिया के पास बिधूना रोड पर लज्जानगर गांव में रघुपाल मैरिज होम के सामने सोमवार रात को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर करीब एक घंटे तक रोड जाम किया गया। पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बिधूना के समझाने और उपजिलाधिकारी बिधूना द्वारा परिजनों को हरसंभव मदद के आश्वासन के बाद जाम खुल सका।

जानकारी के अनुसार ऐरवाकटरा थानाक्षेत्र के हरचंदापुर निवासी 55 वर्षीय सुरेंद्र सिंह शाक्य पुत्र मातादीन शाक्य ने लज्जानगर गांव में बिधूना रोड पर स्थित रघुपाल मैरिज गार्डन के पास करीब एक वर्ष पूर्व ही नया मकान बनाया है। जहां वह परिवार के साथ रहते है और अपनी खेती बाड़ी का काम देखते है। सोमवार रात  सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से सुरेंद्र शाक्य उछलकर रोड के किनारे दूर जा गिरे।

काफी देर बाद ग्रामीणों को उनके रोड के किनारे पड़े होने की जानकारी हुई तो गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। सूचना पाकर थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा और क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।

क्षेत्राधिकारी द्वारा परिजनों को काफी समझाने के बाद और उपजिलाधिकारी बिधूना मुकेश तिवारी के द्वारा फोन से बात करने पर परिजनों को शासन द्वारा हरसंभव मदद दिलाए जाने के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद यातायात शुरू हो सका। क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद  कार्यवाही की जायेगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: मकान की छत भरभराकर गिरी, टला बड़ा हादसा, पीड़ित और लोगों ने लगाए ये आरोप

 

संबंधित समाचार