Kanpur News: मकान की छत भरभराकर गिरी, टला बड़ा हादसा, पीड़ित और लोगों ने लगाए ये आरोप
कानपुर में एक मकान की छत भरभराकर गिरी।
कानपुर में एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। छत गिरने से गृहस्थी का सारा सामान दब गया। हादसे के वक्त घर पर कोई भी मौजूद नहीं था।
कानपुर, अमृत विचार। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के मैकराबर्टगंज कॉलोनी स्थित 6 नंबर हाते में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा होने से बचा। यहां एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। छत गिरने से गृहस्थी का सारा सामान दब गया। हादसे के वक्त घर पर कोई भी मौजूद नहीं था।
मैकराबर्टगंज में बीआईसी की कॉलोनी है। यहां छह नंबर हाते में जय नारायण तिवारी का परिवार रहता है। जय नारायण तिवारी बीआईसी से रिटायर्ड हैं। उनके बेटे और बहू यहां पर रहते थे। मंगलवार सुबह अचानक मकान की छत ढह गई। जिस कारण गृहस्थी का पूरा सामान मलबे में दब गया।
वहीं, पीड़ित और इलाकाई लोगों ने मेट्रो की खुदाई के कारण गिरने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि मकान से करीब 100 मीटर दूर मेट्रो के लिए भूमिगत सुरंग खोदी दी जा रही। इतनी दूर स्थित मकान के कंपन से गिरने की संभावना बेहद कम है। बेहद जर्जर मकान होने के कारण बारिश के चलते छत ढह गई है।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: जिला जेल गेट की कैंटीन पांच माह बाद भी शुरू नहीं, आमजन को नहीं उपलब्ध हो रहा सस्ता भोजन
