लखनऊ विश्वविद्यालय संविधान स्थल तैयार, कल राज्यपाल करेंगी लोकार्पण, जनिए कितने फिट ऊंचा लगने जा रहा तिरंगा
अमृत विचार लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय में संविधान स्थल तैयार तैयार हो चुका है। इस संविधान स्थल की खासियत ये होगी कि यहां विश्वविद्यालय के 103 वर्ष पूरे होने के उपरांत 103 फिट की उचाई पर राष्ट्रीय ध्वज की स्थापित की किया जायेगा। तिरंगे की लंबाई 30 फीट और 20 फीट चौड़ाई होगी। इस बारे में जानकारी देते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक राय ने बताया कि इस संविधान स्थल पर हमारे भारतीय संविधान की प्रस्तावना देवनागरी (हिन्दी भाषा) एवं रोमन (अंग्रेजी भाषा) दोनों लिपियों में स्थापित की जा रही है, जिसका लोकार्पण 6 दिसंबर को राज्यपाल की ओर से किया जायेगा।
बता दें कि 6 दिसंबर को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस भी है। इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के बगल में संविधान स्थल का स्थापना की गई है। इसके अलावा 6 दिसंबर को ही विश्वविद्यालय के प्रागंण में 66वां दीक्षांत समारोह भी आयोजित किया जायेगा। इसके चलते विश्वविद्यालय की ओर से सभी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विश्वविद्यालय में होगी आर्टिकल राइटिंग प्रतियोगिता
लखनऊ: लखनऊ यूनिवर्सिटी मूट कोर्ट एसोसिएशन ने की ओर से द्वितीय डॉक्टर अवतार सिंह मेमोरियल आर्टिकल राइटिंग प्रतियोगिता के पोस्टर का अनावरण मंगलवार को किया गया। इसमें पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है जबकि सबमिशन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है। विधि संकाय के डीन प्रो. डॉ. बंशी धर सिंह ने गर्व से प्रतियोगिता के पोस्टर का अनावरण किया और सभी छात्रों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया ।
उनके साथ, फैकल्टी कोऑर्डिनेटर , राधेश्याम प्रसाद और डॉ. अर्चना सिंह ने ज्ञान और अंतर्दृष्टि के भंडार के लिए उत्साह व्यक्त किया । यह प्रतियोगिता कानूनी विद्वानों और उत्साही लोगों के लिए सार्थक चर्चा में शामिल होने और बौद्धिक आदान-प्रदान की भावना को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगी । प्रतिभागियों को देश में कानूनी विचार के विकास में योगदान देने के लिए समसामयिक कानूनी मुद्दों पर गहराई से विचार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
ये भी पढ़े:- योगी सरकार ने जारी किया हॉलीडे कैलेंडर, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा साल में 122 दिनों का अवकाश, जानिए कैसे
