बहराइच: बिना लाइसेंस के फार्मेसी क्लिनिक चला रहे संचालन के विरुद्ध केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतीपुर/बहराइच, अमृत विचार। भारत नेपाल सीमा पर लौकाही गांव में बिना लाइसेंस के फार्मेसी क्लिनिक का संचालन करने वाले झोलाछाप के विरुद्ध थाने में केस दर्ज हुआ है। सीएमओ के निर्देश पर जांच के दौरान झोलाछाप के फरार होने पर एमओआईसी ने केस दर्ज कराया है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत लौकाही के मजरा भादापुरवा में एचकेजीएन फार्मेसी क्लीनिक का संचालन होता है। इसकी शिकायत क्षेत्र के लोगों ने सीएमओ डॉक्टर एसके सिंह से की थी। 

सीएमओ के निर्देश पर मोतीपुर सीएचसी के एमओआईसी डॉक्टर अरविंद कटियार सोमवार को जांच के लिए गांव गए। लेकिन मौके पर झोला छाप का क्लीनिक बंद मिला। इस पर डॉक्टर अरविंद ने जिला मुख्यालय से क्लीनिक संचालन के लाइसेंस की जानकारी ली तो वह भी नहीं मिला। 

जिस पर सीएमओ ने केस दर्ज करवाने का निर्दश दिया। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि डॉक्टर अरविंद की तहरीर पर झोलाछाप अतहर खान पुत्र जलालुद्दीन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: बीईओ की डांट से आहत शिक्षक ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान, मान-मनौवल में डटा रहा सरकारी अमला

संबंधित समाचार