बहराइच में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या पर उबाल, हुआ जोरदार प्रदर्शन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। राजस्थान में श्री करणी सेना के राष्ट्रीय के हत्या के विरोध में बुधवार को जिला मुख्यालय पर सेना के पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पयागपुर में भी लोग धरने पर बैठ गए।

श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को जयपुर में उनके आवास पर अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके विरोध में जिले के करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उबाल है। बुधवार को करणी सेना के जिलाध्यक्ष विजय पाल सिंह की अगुवाई में सभी ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विजय पाल सिंह ने कहा कि घर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या अपराध को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सभी हत्यारोपियो के गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के बाद सभी ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया। 

19 - 2023-12-06T142452.206

इस दौरान सभासद आशीष सिंह, सूरज सिंह, त्रिलोकी चंदी, प्रदीप पांडेय, भूपेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, राजेश जादवा, लोकेंद्र सिंह, अतुल सिंह, शिवम सिंह, अर्पित श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे। उधर अखंड गौरवशाली क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में आज कर्णी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगाभणी की निर्मम हत्या के विरोध में पयागपुर क्षेत्र के विद्युत पावर हाउस के समक्ष गोण्डा बहराइच पर क्षत्रियों ने जिलाध्यक्ष ध्रुवराज सिंह की अध्यक्षता में अपनी बांहों में काली पट्टी बांधकर निंदा। अखंड गौरवशाली क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रभारी उत्तर प्रदेश विनय सिंह वैश ने कहा कि यदि क्षत्रियों पर अत्याचार बंद न हुआ तो क्षत्रिय समाज सडको पर उतरकर क्षत्रिय समाज विरोधियों को मुंहतोड़ जबाब दिया जायेगा। इस अवसर पर अमरजीत सिंह, विपिन शाही, भुलावन सिंह मंगल  सिंह  सोनू प्रधान, राजाराम सिंह आदि ने अपने अपने विचार करके अपराध की निंदा की।

ये भी पढ़ें -बलिया: रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, छुड़ाने के लिए राजस्व कर्मियों ने दिया धरना, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार