गौतम बुद्ध नगर: निर्माणाधीन नोएडा हवाई अड्डे के पास तोड़ा गया अवैध निर्माण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने निर्माणाधीन नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है और 11 हेक्टेयर से अधिक भूमि को अपने कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संबंधित भूमि पर अवैध निर्माण किया गया और प्लॉट बनाए गए। ये जमीन एक्सप्रेस-वे के किनारे अलीगढ़ जिले के टप्पल क्षेत्र में आती है। 

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने एक बयान में कहा,‘‘ प्राधिकरण ने करोड़ों रूपये की जमीन पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है।’’ प्राधिकरण ने आम जनता को जमीन बेचने वाले धोखेबाजों से सचेत रहने को भी कहा है। 

यह भी पढ़ें:-शिक्षा विभाग की अनूठी पहल: महीने के अंत शिक्षक स्कूल में मनाएंगे छात्रों का जन्मदिन

संबंधित समाचार