Unnao Crime: प्रेमिका के घर के पास फंदे से लटकता मिला युवक, युवती से मिलने गया था… फिर लगा ली फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में प्रेमिका के घर के पास युवक फंदे से लटकता मिला।

उन्नाव में प्रेमिका के घर के पास युवक फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के पुरवा कोतवाली अंतर्गत बिछोलिया गांव के पास एक पेड़ में युवक फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे पुरवा सीएचसी ले गये, जहां हालत गंभीर गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

असोहा थानाक्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी शोभित रैदास (26) दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। अभी कुछ दिन पूर्व ही वह अपने गांव वापस आया था। भाई अशोक की मानें तो शोभित का पुरवा कोतवाली के एक गांव में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार रात वह युवती के गांव उससे मिलने गया था, जहां किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।

इसके बाद गांव के ही पास शोभित ने आम के पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने जब देखा तो घटना की जानकारी शोभित के परिजनों को दी। आनन फानन पहुंचे परिजन उसे  पुरवा सीएचसी ले गये। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने शोभित को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

ये भी पढ़ें- Jalaun Crime: प्रेमिका को आत्महत्या के लिए प्रेरित वाले आरोपी की पुलिस से मुठभेड़… गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

संबंधित समाचार