Kanpur News: पुलिस आयुक्त ने किया महराजपुर थाने का निरीक्षण, कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
कानपुर में पुलिस आयुक्त डॉ. आरके स्वर्णकार ने महाराजपुर थाने का किया औचक निरीक्षण।
कानपुर में पुलिस आयुक्त डॉ. आरके स्वर्णकार ने महाराजपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कानून व्यवस्था का चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
कानपुर, अमृत विचार। पुलिस आयुक्त डॉ. आरके स्वर्णकार ने बुधवार को महराजपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेख, शस्त्रागर, हवालत सहित पुलिस कर्मियों की बैरक और मेस आदि का निरीक्षण किया।
पुलिस आयुक्त ने एसीपी और थानाध्यक्ष को लंबित पड़ी जांचो मे तेजी लाने के निर्देश दिए तो वहीं क्षेत्र मे क़ानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके आलावा महिला हेल्प डेस्क और बाकी थाना परिसर को भी देखा।
महिलाओं से जुड़े मामलों में बिलकुल भी लापरवाही ना करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाने मे डीसीपी पूर्वी तेजस्वरूप सिंह, एडीसीपी, एसीपी चकेरी संतोष कुमार सिंह, एसओ महराजपुर सहित थाने से सम्बन्धित सभी चौकियो के प्रभारी और थाने मे तैनात पुलिस कर्मी भी मौजूद रहें।
