प्रतापगढ़: किशोरी ने पंखे के हुक में साड़ी के सहारे फंदा लगाकर दी जान, परिवार में कोहराम
जेठवारा, प्रतापगढ़। नगर पंचायत डेरवा सराय इन्द्रावत सुरवारन पुरवा गांव में बुधवार सुबह करीब नौ बजे बृजेश सरोज की बेटी अलका सरोज (16) ने घर के अंदर कमरा बंद करके छत में लगे पंखे के हुक में साड़ी के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
उसके पिता बृजेश सरोज उस समय बांस काटने खेत में गए थे। घर में बाबा राम किशोर सरोज मौजूद थे। अल्का सरोज ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। दरवाजा बंद करते समय राम किशोर सरोज देख रहे थे। वह जाकर दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किए लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
पड़ोस के लोग दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे और अल्का को फंदे से नीचे उतारा तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज डेरवा बंशीधर राय ने अलका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
यह भी पढ़ें: प्रतापगढ़: दुष्कर्मी व उसके सहयोगी को कोर्ट ने सुनाई 25-25 साल के कारावास की सजा, लगाया अर्थदण्ड
