बरेली: सर्दी बढ़ते ही अंडों के दामों में आई गर्मी...30 प्रतिशत तक उछली कीमत, हैदराबादी अंडे की सबसे ज्यादा डिमांड

बरेली: सर्दी बढ़ते ही अंडों के दामों में आई गर्मी...30 प्रतिशत तक उछली कीमत, हैदराबादी अंडे की सबसे ज्यादा डिमांड

बरेली, अमृत विचार। बढ़ती सर्दी के साथ ही शहर में अंडों के दामों में भी उछाल आ गया है। पिछले दो माह से अब तक 20 से 30 प्रतिशत का अंतर अंडों के दामों में आया है। पहले अंडे की क्रेट 150 रुपए हुआ करती थी, पर अब इसके दाम बढ़कर 175 हो गए हैं।

वहीं देसी अंडे की क्रेट दिवाली से पहले 200 रुपए में बिक रही थी, लेकिन सर्दी बढ़ते ही इसके दाम 250 रुपए हो गए हैं। वहीं बढ़ती सर्दी के साथ ही अंडा व्यापारियों की भी खुशी बढ़ती जा रही है। व्यापारियों का कहना है की दिवाली के बाद से जनवरी तक अंडे की ब्रिकी 50 प्रतिशत बढ़ जाती है। जिससे आए दिन अंडे के दाम भी बढ़ जाते हैं। इसी के साथ उन्होंने बताया कि इस बार अंडों में हैदराबादी अंडा क्रेट की मांग अधिक है। 

दिवाली के बाद से जनवरी तक लगभग बिक्री 50 प्रतिशत बढ़ जाती है। हमारे यहां लोकल, पंजाब और हैदराबादी अंडा बहुत बिकता है। इस समय सबसे अधिक हैदराबादी क्रेट की मांग है। हमारे यहां से रोजाना लगभग 50 हजार अंडा बिक जाता है। -बाबू, अंडा व्यापारी     

हमारे यहां रिटेल में अंडा बेचा जाता है। दीपावली से पहले अंडों के दाम काफी कम थे, पर अब जैसे ही सर्दी बढ़ रही है, अंडों दाम भी बढ़ गए हैं और सेल भी 50 से 60 प्रतिशत बढ़ गई है। जिसके वजह से पहले और अब के दामों में भी काफी अंतर आया है। साथ ही अब रोजाना हमारी तीन-चार सौ क्रेट बिक जाती हैं। -मोहम्मद इफायी, अंडा व्यापारी

ये भी पढे़ं- बरेली: मिर्ची लदा टेंपो बदायूं हाइवे पर पलटा, किसान की मौत