श्रीलंका नौसेना ने आठ मछुआरों को किया गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। चक्रवात मिचौंग के कारण आठ दिनों के अंतराल के बाद पहली बार मछली पकड़ने के लिए समुद्र में उतरे तमिलनाडु के आठ मछुआरों को गुरुवार तड़के श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ लिया। 

मछुआरों को बुधवार की रात अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में घुसने के आरोप में बुधवार रात को समुद्र में जाने के बाद ऊंचे समुद्र में लाइन (आईएमबीएल) से गिरफ्तार किया गया। ये सभी मछुआरे रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम के पंबन निवासी है। पुलिस ने कहा कि मछुआरे मंडपम के एम. उइर्थराज की नाव पर सवार होकर समुद्र में उतरे थे। तब श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें घेर लिया और खींचकर ले गये और उनकी नाव भी जब्त कर ली। 

ये भी पढ़ें- राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंचीं दिल्ली, आज आलाकमान से करेंगी मुलाकात 

संबंधित समाचार