दिल्ली में सुबह ठंड रही, वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह ठंड महसूस की गई और कोहरा छाया रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत थी। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 297 था। शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। 

ये भी पढ़ें- राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंचीं दिल्ली, आज आलाकमान से करेंगी मुलाकात 

संबंधित समाचार