महोबा में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, ये बताई जा रही वजह 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा, अमृत विचार। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में जुए में रकम हार जाने के गम में एक युवक ने गुरुवार सुबह ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। पुलिस उप अधीक्षक राम प्रवेश राय ने बताया कि डरहट गांव निवासी शिव पूजन अहिरवार का पुत्र अरविंद (25) दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। वह काम से छुट्टी लेकर चार दिन पूर्व अपने गांव आया था। आज सुबह अरविंद ने झांसी.मानिकपुर रेलवे ट्रेक में बरीपुरा स्टेशन के निकट शटल ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी।

मृतक ने इसके पहले अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड किया जिसमें जुए में बड़ी रकम हार जाने के कारण आत्महत्या कर लेने की बात कही है। उन्होने बताया कि अरविंद का विवाह दो साल पहले सुमन के साथ हुआ था। वह सुमन को उसके माता.पिता के पास पिछले दिनों जबलपुर छोड़ आया था।

ये भी पढ़ें -कानपुर : डंपर की टक्कर से घायल दो सगे भाइयों की इलाज के दौरान हुई मौत

 

संबंधित समाचार