कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया ने किया मुंह काला, किया ईवीएम का विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल: कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक फूलसिंह बरैया ने आज मुंह काला कर लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा दलितों का मुंह काला करना चाहती है। भाजपा ने 15 लाख हर व्यक्ति को देने और किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। उन्होंने भाजपा की 50 से अधिक सीट आने पर अपने कहे अनुसार गुरुवार को अपना मुंह काला किया।

उन्होंने भोपाल के रोशनपुरा चोहराहा पर मीडिया के सामने अपने हाथों से मुंह पर कालिख पोती। बाद में उनका ये कार्यक्रम ईवीएम के विरोध प्रदर्शन में बदल गया। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी बरैया के चेहरे पर काला टीका लगाया। सिंह ने कहा कि बरैया को किसी की नजर न लगे इसलिए मैं उन्हें काला टीका लगा रहा हूं।

ये भी पढ़ें - राजस्थान : भाजपा के पांच विधायकों के रिजॉर्ट में ठहरने से 'लॉबिंग' की अटकलें

संबंधित समाचार