अमरोहा : बाइक पर लिफ्ट लेना पड़ा भारी, महिला की हादसे में गई जान

ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, एक घायल

अमरोहा : बाइक पर लिफ्ट लेना पड़ा भारी, महिला की हादसे में गई जान

अमरोहा/डिडौली, अमृत विचार। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के तहत संभल-जोया मार्ग पर ईंटों से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार युवक व महिला को टक्कर मारकर कुचल दिया। दुर्घटना में घायल महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सलारपुर माफी निवासी नौबहार सिंह गुरुवार सुबह 10 बजे मुकदमे की परवी करने कचहरी जा रहे थे। तभी टिकिया गांव की रहने वाली आशा कार्यकर्ता रेखा पाल ने उनसे जोया जाने के लिए लिफ्ट ले ली। रेखा पाल किसान सोमपाल सिंह की पत्नी थी। जैसे ही उनकी बाइक जोया-संभल रोड स्थित असगरीपुर गांव के निकट पहुंची तो तभी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। 

टक्कर लगते ही रेखा पाल जमीन पर गिर पड़ी और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से उतर गया। हादसे में रेखा पाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि नौबहार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

 पुलिस ने घायल नौबहार सिंह को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और परिवार के लोगों को हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद रेखा पाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं महिला की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर : सुखदेव के हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

ताजा समाचार

रुद्रपुर: ऑटो लिफ्टर गैंग सक्रिय, दो बाइक चुराकर दी चुनौती
मोदी ने किया अयोध्या के गौरव को पुनर्स्थापित: लल्लू सिंह
Etawah: गर्मी से बचने के लिए एसी और कूलर में रह रहे जंगल के राजा, सफारी में वन्यजीवों को भीषण गर्मी से बचाने की कवायद
बाराबंकी: रैली में राहुल गांधी के नहीं पहुंचने को भूपेश बघेल ने बताया भाजपा की साजिश, कहा- केवल क्योटो में होगी टक्कर
Lok Sabha Election 2024: मनमोहन सिंह और आडवाणी ने घर से किया मतदान, निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
Kanpur: मंजू श्री टाकीज में चल रहे निर्माण कार्य की भरभराकर गिरी दीवार... हादसे के बाद मची चीख-पुकार, तीन मजदूर घायल