प्रतापगढ़: युवक ने बनाई ई-साइकिल, देखने के लिए जुटी भीड़, एसडीएम ने भी की सवारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसडीएम ने युवक के हुनर को सराहा, ई - साइकिल देखने जुटी भीड़

रानीगंज/प्रतापगढ़ अमृत विचार। एक युवक ने अपने हुनर से सामान्य साइकिल को ई- साइकिल बना दिया। एसडीएम ने सवारी कर हुनर को सराहा। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। गौरा ब्लाक के कनेवरा गांव निवासी नागेंद्र ओझा ने अपने हुनर से सामान्य साइकिल को ई - साइकिल बना दिया। 

नागेंद्र ने बताया कि ई- साइकिल अधिकतम 25 हजार रूपए की लागत में तैयार होती है। कुछ माह पूर्व ई रिक्शा की तरह ई- साइकिल बनाने का ख्याल मन में आया तो यूट्यूब पर सर्च कर सीखने का प्रयास किया। डबल डिस्क ब्रेकर की रेंजर साइकिल,  36 वोल्ट की मोटर, बैटरी व कंट्रोलर खरीदा। 

जिसे साइकिल के हब में मोटर डंडे के नीचे बैटरी सेटिंग किया। पैडल में भी सेंसर (एथोडल) लगा दिया। ओझा ने बताया कि बैटरी एक बार फुल चार्ज करने पर 50 किलोमीटर तक जा सकती है। बैटरी डिस्चार्ज होने पर इसे पैडल से भी चलाया जा सकता है। फिर इसे चार्ज किया जा सकता। 

बैटरी चार्ज करने की सारी सुविधाएं बनाई गई है। इसमें बाइक की तरह लाइट व हॉर्न की भी सुविधा उपलब्ध हैं। एक व्यक्ति ड्राइविंग सीट और दूसरा व्यक्ति के पीछे केरियल पर भी बैठकर यात्रा कर सकता है। यह व्यवस्था 22 या 24 इंच की देशी साइकिल में भी कम लागत में बनाई जा सकती है। 

एसडीएम रानीगंज शैलेंद्र कुमार वर्मा ने ई-साइकिल को चलाकर नागेंद्र ओझा के हुनरमंद की सराहना किया। कहा कि युवकों को इस प्रकार अपने मन और दिमाग को लगाकर कुछ नया सीखने व बनाने के तौर तरीके से समाज व देश को सही दिशा मिलेगी। इसके लिए शासन, प्रशासन से मदद दिलाने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें : यूपी में कांग्रेस को सिर्फ 2 सीट देगी समाजवादी पार्टी, सपा नेता ने बताई इसकी वजह

संबंधित समाचार