सुलतानपुर: साड़ से टकराई कार, उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचा कार सवार
सुलतानपुर, अमृत विचार। गुरुवार की देर शाम अमेठी जिले को जायस थाना क्षेत्र ओड़वा गांव निवासी अमित सिंह कार से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से अंबेडकर नगर जा रहे थे। जैसे ही वह हलियापुर थाना क्षेत्र के 87 किमी पर पहुंचे थे कि तभी उनकी कार साड से टकरा गई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि कार सवार बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने मृत हुए साड़ को जेसीबी से किनारे करवा क्षतिग्रस्त कार को किनारे करवाकर यतायात बहाल करवाया।
यह भी पढ़ें : यूपी में कांग्रेस को सिर्फ 2 सीट देगी समाजवादी पार्टी, सपा नेता ने बताई इसकी वजह
