बहराइच में बालश्रम रोकने के लिए निकाली जागरूकता रैली, पर्चे बांटकर दी जानकारी
रूपईडीहा/ बहराइच, अमृत विचार। भारत नेपाल सीमा पर देहात इंडिया तथा जिला श्रम कार्यलय बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में बालश्रम के विरुद्ध जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। सदस्यों ने जागरूकता रैली और पंपलेट के द्वारा लोगों को बाल श्रम के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम की शुरुआत देहात इंडिया बाल संरक्षण अधिकारी हसन फ़िरोज़ ने बाल कल्याण अधिकारी जितेश कुमार सिंह का स्वागत कर किया। जितेस ने बालश्रम पर बोलते हुए कहा कि हम सभी को बालश्रम के खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकता है। गोष्ठी में लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में जागरूक रहने और बाल श्रम पर अंकुश के लिए जागरूक किया। इसके बाद जागरूकता वाहन थाना रूपईडीहा से चलकर चौराहा होते हुए बस अड्डा पहुंचा। यहां पर थाना प्रभारी विजय कुमार ने भी जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाई और स्वागत करते हुए बालश्रम को हर हाल में न करने पर जोर दिया। लोगो को स्टीकर तथा श्रम विभाग के तरफ से उपलब्ध कराएं गए बाल श्रमिकों हेतु चलाई जा रही स्कीम का पैंफलेट भी बांटा गया।
जागरुकता अभियान रेलवे स्टेशन रोड, केवलपुर, रुपईडीहा गांव चकिया रोड चौराहा से होते हुए देहात इंडिया शाखा कार्यालय पर पहुंच कर सभा का समापन हुआ। इस क्रम में विभिन्न दुकानों, होटलों, किराना, ऑटो आदि प्रतिष्ठानों में जाकर लोगो को बालश्रम के खिलाफ जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसएसबी के सतीश कुमार, श्रम विभाग के अन्य कर्मचारियों, देहात इंडिया से जन्नतुल फ़िरदौश, निर्मला, अमरेश व नीरज उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें -गवाहों का बयान दर्ज कराने से वकील की मनाही अदालत की अवमानना: उच्च न्यायालय
