गंगा सम्मान से नवाजी गईं EO बहराइच, स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ में किया सम्मानित  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ / बहराइच, अमृत विचार। बहराइच नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी को नदियों की बेहतर साफ सफाई के लिए जल शक्ति मंत्री ने गंगा सम्मान से सम्मानित किया है। इसको लेकर नगर पालिका के कर्मियों में हर्ष है।

बहराइच नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह है। अधिशासी अधिकारी ने बहराइच नगर पालिका क्षेत्र में स्थित गंगा और उसकी सहायक नदियों की सफाई व्यवस्था में बेहतर योगदान दिया है।  जिससे कुछ नदियां निर्मल हो सकी हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार के नमामि गंगे अभियान के तहत बहराइच नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य किया है। जिसको लेकर शुक्रवार को लखनऊ में प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को गंगा सम्मान से सम्मानित किया है। यह जानकारी नगर पालिका के कर्मचारियों को मिली तो सभी ने हर्ष जताया है।

ये भी पढ़ें -ग्रेटर नोएडा पहुंचे सीएम योगी, GBC से पहले आधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

संबंधित समाचार