मऊ में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी ईदगाह की दीवार में कई महिलाएं दबी - तीन की मौत  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ / मऊ, अमृत विचार। घोसी में बड़ा हादसा हो गया है। यहां ईदगाह की दीवार गिरने से दर्जनों लोग दब गए हैं। प्रशासन की तरफ से बचाव कार्य कराया जा रहा है। जबकि तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मौके पर डीएम और पुलिस अधीक्षक मौजूद हैं और राहत-बचाव का काम जारी है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। अभी भी कई महिलाओं के मलबे में दबे होने की खबर है। बताया जा रहा है कि ईदगाह के बगल में काम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा था। जिसके लिए बिल्डिंग मैटेरियल डंप किया गया था। इसके दबाव से दीवार भरभराकर गिर गई।   
        
ये भी पढ़ें -अलीगढ़ में बड़ी घटना, महिला को दारोगा ने मारी गोली - हुआ फरार

संबंधित समाचार