प्रयागराज: आतीक का गुर्गा नासिर इकबाल डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। माफिया अतीक के गुर्गों के खिलाफ धूमनगंज पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करते हुए नासिर इकबाल को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 2016 का है। जिसमें पैसा लेने के बाद फर्जी कागजात तैयार कराने और रजिस्ट्री कराने की बात सामने आई है। माफिया अतीक के गुर्गे कम्मू, जाबिर व नासिर इकबाल के खिलाफ धूमनगंज थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा लिखा गया है। 

इस मुकदमे में फौजी अवध नारायण की तहरीर पर धूमनगंज पुलिस ने तीनों को नामजद किया है। गाजीपुर के मुहम्मदाबाद तिवारीपुर निवासी अवध नारायण सैनिक हैं। पुलिस के मुताबिक नासिर इकबाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका आरोप है कि वर्ष 2016 में डिफेंस कालोनी निवासी नासिर इकबाल व बेली गांव में रहने वाले कम्मू, जाबिर से मुलाकात हुई थी। नासिर ने साढ़े सात लाख रुपये में एक जमीन का सौदा तय किया था। पूरा पैसा लेने के बाद उसने फर्जी दस्तावेज तैयार करके जमीन की रजिस्ट्री की गई थी और इसके बाद कब्जा दे दिया गया। 

दिसंबर 2022 पता इसकी जानकारी हुई कि आसिफ चौधरी नाम के व्यक्ति ने उसी जमीन को अपनी बताया। इस मामले में जब नासिर और उसके सहयोगी कम्मू, जाबिर से कहा गया तो लगातार झूठा आश्वासन देते रहे। जिसके बाद पुलिस से शिकायत है गई। इंस्पेक्टर धूमनगंज राजेश कुमार मौर्या का कहना है कि फौजी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए नासिर को गिरफ्तार किया गया है। जांच और पूछताछ में पता चला है कि आरोपितों ने कई लोगों से जमीन के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी है गई है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: बाइक सवार को सौ मीटर तक घसीट ले गई ट्रैक्टर ट्राली, युवक की मौत

संबंधित समाचार