मुरादाबाद : आजमीनों को लगवाना होगा कोरोना से बचाव का टीका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

20 दिसंबर तक कर सकते हैं हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन

मुरादाबाद, अमृत विचार। हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। लोगों के पास 20 दिसंबर तक आवेदन करने का मौका है। हज यात्रा पर जाने की तिथि से एक माह पहले आजमीनों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार के अनुसार, हज यात्रा के लिए चार दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। आवेदनकर्ताओं को रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा नहीं करना होगा। आदेक को हज यात्रा की तिथि से एक माह पहले मान्यता प्राप्त कोविडरोधी वैक्सीन की डोज लगवानी होगी। आवेदन करने की तिथि से लेकर पासपोर्ट वैद्यता की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 तक मानी जाएगी।

 हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की वेबासाइट www.hajcommittee.gov.in पर आवेदन किया जाएगा। आवेदक को अपने मोबाइल पर "हज सुविधा " एप डाउनलोड करना होगा। जनपद मुराबादा के हज आवेदक हज यात्रा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए सीयूजी नंबर 7310103531 पर कॉल कर सकते हैं। एक परिवार के अधिकतम चार व एक व्यक्ति और दो बच्चों का आवेदन किया जा सकता है। आवेदक की उम्र की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: अभिलेखों में खामियां देख एसएसपी ने लगाई फटकार

संबंधित समाचार