बहराइच: सिख समाज के लोगों ने धूमधाम से मनाया प्रकाश पर्व, निकली कीर्तन यात्रा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मटेरा/बहराइच, अमृत विचार। जिले के धनौली गांव में प्रतिवर्ष की बात इस बार भी प्रकाश पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व के मौके पर कीर्तन यात्रा निकाली गई दूर दराज से आए संगत की ओर से विभिन्न करतब दिखाए गए। मटेरा क्षेत्र के धनौली में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर शुक्रवार को क्षेत्र में भव्य कीर्तन यात्रा निकाली गई।

 यात्रा के दौरान गतका ग्रुप के युद्ध कौशल और स्केटर्स ग्रुप के करतब आकर्षण का केंद्र रहे।जगह-जगह यात्रा का स्वागत भी किया गया। गुरुनानक देव महाराज के प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को गुरुद्वारा गुरू सिंह सभा धनौली से भव्य नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। कीर्तन यात्रा  से धनौली, गौरा ,निहाल पुरवा, मटेरा बाजार होते हुए वापस गुरुद्वारे पहुंचकर समाप्त हुई। 

cats0125

गुरू ग्रंथ साहिब की अगुवाई में पंज प्यारे के साथ तमाम सिख श्रद्धालु प्रेम और शांति का संदेश देते हुए यात्रा में शामिल हुए। छोटे-छोटे बच्चों की ओर से भी लोगों को शांति और प्रेम का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान में गतका ग्रुप की ओर से युद्ध कौशल दिखाया गया। 

कीर्तन यात्रा में मटेरा, बहराइच, डिहवा, गौरा, धनौली, हीरासिंहपुरवा, रघुनाथपुर, निहालपुरवा, पयागपुर, रूपईडिहा, और नेपाल , आदि के सिख समाज के लोग शामिल हुए। गुरुद्वारा के प्रबंधक चरनजीत सिंह  ने बताया कि गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धनौली कीर्तन शोभायात्रा में मटेरा पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: बाइक सवार को सौ मीटर तक घसीट ले गई ट्रैक्टर ट्राली, युवक की मौत

संबंधित समाचार