बरेली: अमान्य स्कूलों पर कार्रवाई का दावा नोटिस से आगे नहीं बढ़ पाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On


बरेली, अमृत विचार। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले अमान्य स्कूलों पर कार्रवाई नोटिस से आगे नहीं बढ़ पाई है। अब एक बार फिर शिकायतों के आधार पर ऐसे 17 स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं। अब देखना है कि हर बार की तरह अफसर नोटिस देकर भूल जाते हैं या फिर कार्रवाई करते हैं।

बीते दिनों डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग को अमान्य स्कूलों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। विभागीय सूत्रों के मुताबिक ऐसे स्कूलों की मान्यता से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। शहर में संजय नगर, पीलीभीत रोड, चौपुला, सीबीगंज आदि स्थानों पर 20 से अधिक स्कूल अमान्य रूप से चल रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्र के लोग बीएसए से शिकायत कर चुके हैं, जिसके आधार पर संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं।

बीएसए संजय सिंह का कहना है कि किसी भी ब्लॉक में अमान्य स्कूल पाए जाने पर वहां के बीईओ के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जांच कर अमान्य स्कूलों के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें - बरेली: आरपीएफ सिपाही ने की खुदकुशी, कमरे में मिला शव

संबंधित समाचार