अमरोहा: कुलवीर सिंह अध्यक्ष, अनुराग बने महासचिव... 150 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न

अमरोहा/मंडी धनौरा, अमृत विचार। तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के चुनाव में कुलवीर सिंह ने तिलकराज सिंह को 31 वोटों से हराया। वहीं, महासचिव पद पर अनुराग व कोषाध्यक्ष पद पर हितेश ने जीत दर्ज की।

शुक्रवार को तहसील बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के गठन को लेकर बार सभागार में मतदान हुआ। जिसमें 150 मतदाताओं ने मतदान किया। दोपहर बाद तीन बजे तक चले मतदान के बाद मतगणना हुई। इस दौरान अध्यक्ष पद के उम्मीदवार कुलवीर सिंह को 93, तिलकराज चौहान को 51, अली रफी को पांच और भारत सिंह सैनी को कोई भी मत नहीं मिला। जबकि एक वोट निरस्त हो गया। 

जिसके तहत अध्यक्ष पर कुलवीर सिंह को 42 वोटों से जीत प्राप्त हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मदन सैन को 84 व चौधरी लघु पाल को 62 वोट मिले व चार वोट निरस्त हुए। मदन सैन यादव ने 22 मतों से जीत दर्ज की। महासचिव पद के लिए अनुराग कुमार को 106 व मूलचंद त्यागी को 44 वोट मिले, अनुराग कुमार ने 62 मतों से जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद के लिए हितेश कुमार को 88 व दिग्विजय सिंह को 62 वोट मिले। 26 वोटों से हितेश कुमार ने जीत दर्ज की।

मतगणना पूरी होने के बाद सभी अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलवीर सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि वह अधिवक्ताओं के हितों को लेकर मिलकर संघर्ष करेंगे। इस दौरान चुनाव अधिकारी आलोक भारती, मुकेशचंद चौहान, असरपाल सिंह, रविन्द्र यादव, संजय गुप्ता, कपिल यादव, अनुज त्रिवेदी, कपिल अग्रवाल व जयप्रकाश सैनी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:- भाजपा जनता का आशीर्वाद हासिल कर रही: नकवी

संबंधित समाचार